Movie prime
Ad

Varanasi: All India Guard Council का 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, गाड़ी प्रबंधकों का हुआ सम्मान

डीजल लॉबी, Varanasi Cantt में आयोजित कार्यक्रम में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा, सेवानिवृत्त हो रहे ट्रेन मैनेजरों को दी गई विदाई

Ad

 
aaaa
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर | ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल (AIGC) का 61वां स्थापना दिवस मंगलवार को डीजल लॉबी, वाराणसी कैंट परिसर में भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन AIGC B5B (NECV)/BSB/NER के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वर्तमान व सेवानिवृत्त गाड़ी प्रबंधकों ने भाग लिया।

Ad
Ad

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त ट्रेन प्रबंधकों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं AIGC ध्वज के नीचे शपथ ग्रहण के साथ हुई। इस अवसर पर वर्तमान में सेवानिवृत्त हो रहे दो गाड़ी प्रबंधकों को विशेष सत्र के दौरान सम्मानित भी किया गया।

वक्ताओं ने संगठन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि AIGC ने वर्षों से रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और कार्यस्थितियों को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही भविष्य में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Ad

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पी.एन. त्रिपाठी ने की, जबकि मंच संचालन श्री आर.आर.आर. कुमार ने किया।

इस मौके पर AIGC वाराणसी शाखा अध्यक्ष आर.के. वर्मा, शाखा सचिव पी.के. यादव, शाखा उपाध्यक्ष आशु केसरी और कोषाध्यक्ष संजीव शेखर विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा मनीष श्रीवास्तव, पी.के. श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, मनमोहन कुमार, के.के. सिंह, डी.के. विमल, धर्मेंद्र कुशवाहा, जेपी शर्मा, राजेश कुमार सहित अनेक गाड़ी प्रबंधकों की उपस्थिति रही।

Ad

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखने और रेलवे कर्मचारियों के हित में निरंतर संघर्ष करते रहने का संकल्प लिया।

Ad