Movie prime
Ad

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के पूर्व वाराणसी में चला जागरूकता अभियान, लोगों को बताए जा रहे लक्षण, बचाव और उपचार

Ad

 
National Dengue Day
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी: डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। राष्ट्रीय डेंगू दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी में विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ शुरू की गईं। इस साल की थीम “Check, Clean, Cover: Step to Defeat Dengue” पर जोर देते हुए जनसमुदाय को डेंगू के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Ad
Ad
Ad

National Dengue Day

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जन-जागरूकता अभियान के तहत आशा और एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करेंगी। खासतौर पर हर रविवार को “मच्छर पर वार, लार्वा साइड पर प्रहार” स्लोगन के साथ अभियान चलाया जाएगा।

सीएमओ ने जिले के सभी अधीक्षक और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विद्यालयों में रैली के माध्यम से बच्चों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए जाएं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में बुखार के मरीजों की जांच के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।

Ad

life line hospital

जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद पांडे ने बताया कि डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है, इसलिए घरों में कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे, टंकी और अन्य पानी जमा करने वाली जगहों की नियमित सफाई बेहद जरूरी है। आशा कार्यकर्ता इन स्थानों की जांच कर श्रोत विनष्टीकरण सुनिश्चित करेंगी।

Ad

उन्होंने यह भी अपील की कि तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों और आंखों में दर्द, चकत्ते, नाक-मसूड़ों से खून निकलना जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें।

गौरतलब है कि इस वर्ष अब तक जिले में डेंगू का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है, लेकिन आने वाले बारिश के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पहले से ही पूरी तैयारी में जुटा है।

Ad