Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: जेसीबी कब्जे में लेने पर भड़के अधिवक्ता, गिलट बाजार पुलिस चौकी का किया घेराव 

एसीपी के समझानें पर माने अधिवक्ता 

Ad

 
advocate
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार पुलिस चौकी पर बुधवार रात उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने चौकी का घेराव कर दिया। मामला एक खाली प्लॉट पर चल रही जेसीबी को पुलिस द्वारा कब्जे में लेने से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते सड़क जाम और पुलिस विरोधी नारों में तब्दील हो गया।

Ad
Ad

नींव की खोदाई और पुलिस की एंट्री: क्या था पूरा विवाद?

जानकारी के अनुसार, पत्रकारपुरम कॉलोनी के पास एक अधिवक्ता के खाली प्लॉट पर निर्माण कार्य के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। खोदाई के दौरान पड़ोसी के मकान की नींव दिखने लगी, जिसकी शिकायत पर गिलट बाजार चौकी प्रभारी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए खोदाई रुकवा दी और बिना अनुमति कार्य करने की बात कहकर जेसीबी को कब्जे में ले लिया।

Ad

इसी दौरान अधिवक्ता और ठेकेदार की पुलिस से तीखी बहस हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने जानबूझकर काम रुकवाया और अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया।

अधिवक्ताओं का आरोप: हंगामे के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस पर "लेन-देन" और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि पुलिस बिना किसी ठोस आधार के निर्माण कार्य में बाधा डाल रही है।

ट्रकों की लगी लंबी कतार

नाराज अधिवक्ताओं ने तरना-गिलट बाजार मुख्य मार्ग पर धरना दे दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 'नो एंट्री' खुलने का समय होने के कारण ट्रकों और भारी वाहनों का जमावड़ा लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

Ad

एसीपी कैंट के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला

हंगामे और जाम की सूचना मिलते ही एसीपी कैंट अपूर्व पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक वार्ता हुई। एसीपी ने निष्पक्ष जांच और समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद अधिवक्ता शांत हुए और करीब आधे घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

पुलिस का तर्क है कि घनी बस्ती में खोदाई से पड़ोस के मकानों को खतरा हो सकता था, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर हस्तक्षेप किया गया था। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।