Movie prime
Ad

Varanasi Traffic Advisory: 14-15 मार्च को कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन, राजघाट पुल पर मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के चलते सुबह 9 बजे से कई मार्गों पर प्रतिबंध, मैदागिन और लहुराबीर की ओर जाने वाले वाहनों का रूट बदला जाएगा

Ad

 
Traffic
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा के मद्देनजर वाराणसी में 14 और 15 मार्च 2026 को कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचाने और शहर में सुगम यातायात बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने यह एडवाइजरी जारी की है।

Ad
Ad

राजघाट पुल पर मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 14 और 15 मार्च को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक वाराणसी शहर से राजघाट पुल और पड़ाव चौराहा होते हुए सूजाबाद व राजघाट की तरफ जाने वाले सभी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

इन वाहनों का रूट किया जाएगा डायवर्ट

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए टेम्पो ट्रैवलर और अन्य चार पहिया बसों को भी प्रतिबंधित किया गया है।

Ad
  • सुबह 9:00 बजे से आवश्यकता अनुसार अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर और मैदागिन चौराहा की ओर जाने वाले टेम्पो ट्रैवलर और चार पहिया बसों को नहीं जाने दिया जाएगा।

  • इन वाहनों को लकड़ीमंडी की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

विशेश्वरगंज से मैदागिन जाने पर भी रोक

इसके अलावा विशेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन चौराहा की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी।

  • यह प्रतिबंध सुबह 11:00 बजे से आवश्यकतानुसार लागू किया जाएगा।

जरूरत पड़ने पर और भी डायवर्जन

यातायात पुलिस ने बताया कि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है।

Ad

ट्रैफिक पुलिस की अपील

यातायात पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी ने शहरवासियों और वाहन चालकों से अपील की है कि परीक्षा समाप्ति तक जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Ad