Movie prime
Ad

वाराणसी: एडीजे देवकांत शुक्ला और अवधेश कुमार को दी गई विदाई, अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर किया सम्मान

वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में दी गई सम्मानपूर्वक विदाई
 

Ad

 
Adv
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): जनपद वाराणसी में न्यायिक क्षेत्र से जुड़ी एक भावुक क्षणों वाली विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एडीजे प्रथम न्यायाधीश देवकांत शुक्ला और एडीजे अवधेश कुमार को अधिवक्ताओं द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन हरि शंकर सिंह के नेतृत्व में कई अधिवक्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

Ad
Ad

समारोह में बनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री सुधांशु मिश्रा एडवोकेट, मिथिलेश मिश्रा एडवोकेट, नीरज पाण्डेय एडवोकेट, विशाल यादव एडवोकेट, वरुण कुमार एडवोकेट, सौरभ चौबे एडवोकेट सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। वहीं महिला अधिवक्ताओं में करिश्मा तिवारी, नेहा सिंह, अमृता बिंद और शालिनी यादव ने भी समारोह में भाग लेते हुए सम्मान प्रकट किया।

Ad

इस दौरान न्यायाधीश अवधेश कुमार को भी सप्रेम भेंट देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने दोनों न्यायाधीशों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि न्यायाधीशों का योगदान न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण होता है और उनके कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।

Ad

वहीं बनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने भी दोनों न्यायाधीशों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह का माहौल भावुक रहा, जहां अधिवक्ताओं ने पुष्पमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर अपने सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
 

Ad