Movie prime
PMC_Hospital

अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीना ने संभाली कमान, माफिया कुंटु गैंग की तोड़ी थी रीढ़

वर्ष 2010 बैच के हैं अफसर, कई जिलों में संभाल चुके है कमान

Ad

 
Shivhari Meena IPS
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसीभदैनी मिरर। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में मंगलवार को नए अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) के रूप में आईपीएस शिवहरि मीना ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने से पूर्व उन्होंने बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
राजस्थान के दौसा जिले के मूल निवासी शिवहरि मीना 2010 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने से पहले वे लखनऊ स्थित मुख्यालय में तकनीकी सेवाएं विभाग में डीआईजी के पद पर कार्यरत थे।
शिवहरि मीना का पुलिसिंग करियर पूर्वांचल के कई जिलों में उल्लेखनीय रहा है। 2013 में वे आजमगढ़ में एडिशनल एसपी पद पर तैनात थे, जहां उन्होंने बहुचर्चित पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सिप्पू हत्याकांड का पर्दाफाश किया था। उन्होंने इस केस में कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटु सिंह के गैंग की कमर तोड़ कर माफिया नेटवर्क को झटका दिया था।
Ad
Ad
life line hospital
शिवहरि मीना मऊ जनपद में पुलिस अधीक्षक के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं। गढ़ी मोजपुर (राजस्थान) के निवासी मीना परिवार में पाँच भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर हैं। उनके बड़े भाई भी राजस्थान पुलिस में एडिशनल एसपी के पद पर हैं और उन्हीं से प्रेरणा लेकर शिवहरि मीना ने आईपीएस बनने का निर्णय लिया था।
Ad