Movie prime
PMC_Hospital

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ वाराणसी में समाजसेवियों ने किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पाकिस्तान का पुतला, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। इसी कड़ी में वाराणसी में समाजसेवी विकास शर्मा के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक सड़कों पर उतरे और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के गगनभेदी नारे लगाए।

Ad

..

प्रदर्शनकारियों ने आतंकी हमले की तीखी निंदा करते हुए पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना रोष प्रकट किया। साथ ही, हमले में मारे गए लोगों की याद में कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

Ad

विकास शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है जब केंद्र सरकार को आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ निर्णायक और कठोर कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।