Movie prime
PMC_Hospital

NH-19 पर हादसा: मिर्जामुराद में कार-स्कॉर्पियो टकराई, 10 जख्मी; राजातालाब में कार-डंपर की भिड़ंत

NH-19 पर 8 घंटे के भीतर दो जगह दुर्घटनाएं, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा जाम

Ad

 
सड़क हादसा
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी। नेशनल हाईवे-19 पर मिर्जामुराद और राजातालाब थाना क्षेत्रों में 23 और 24 अगस्त को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए, जबकि कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।

Ad
Ad

सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार पहला हादसा मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में कछवा सब्जी मंडी के समीप 23 अगस्त की रात लगभग 1:30 बजे हुआ। प्रयागराज से वाराणसी की ओर आ रही स्कॉर्पियो और विपरीत दिशा से जा रही कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में सवार प्रयागराज के चका नैनी निवासी आशुतोष ओझा, रणवीर मिश्रा, राजरानी, गया बोध पांडे, संगीता पांडे, मीना देवी ओझा, सुषमा मिश्रा, ममता शुक्ला और प्राची मिश्रा घायल हो गए। जबकि दूसरी तरफ कार में सवार मिर्जापुर (थाना कटरा) निवासी मोनू पुत्र फारूक अली। घायल हुए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अलग अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया।

Ad

सड़क हादसा

दूसरी तरफ सब्जी मंडी पेट्रोल पंप के पास कार और डंपर टकराए दूसरी घटना राजातालाब थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी पेट्रोल पंप के पास 24 अगस्त की सुबह लगभग 9:20 बजे घटी। NH-19 पर एक कार और डंपर आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कराकर पुलिस ने यातायात तुरंत सुचारू करा दिया।

Ad

Ad