Movie prime
Ad

नक्खीघाट पुल से युवक ने लगाई नदी में छलांग ! NDRF कर रही तलाश

मौके पर युवक की साइकिल और जूते मिले, दनियालपुर का रहनेवाला है सूरज

Ad

 
nadi
WhatsApp Group Join Now

Ad

परिवारवाले पहुंचे, बताया-मानसिक रूप से बीमार था, इलाज कराया जा रहा था

वाराणसी, भदैनी मिरर। सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल चौकी अंतर्गत नक्खी घाट पर सोमवार को एक युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। 

पुलिस ने बताया कि सोमवार को पीआरबी के जरिए सूचना मिली कि दनियालपुर निवासी सूरज राजभर (20) पुत्र चंद्रबली राजभर ने नदी में छलांग लगा दी है। हालांकि किसी व्यक्ति ने उसे छलांग लगाते हुए प्रत्यक्ष नहीं देखा। मौके पर युवक की साइकिल और जूते बरामद हुए हैं। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पिता ने बताया कि सूरज मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज भोजूबीर क्षेत्र के निजी अस्पताल में चल रहा था।

Ad
Ad

सूचना पर सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम बुला ली गई है। नदी में युवक की तलाश कराई जा रही है। मौके पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुटी रही।
 

Ad