Movie prime
PMC_Hospital

चोलापुर के चमरहा बाजार में बड़ा हादसा टला, टायर फटने से अर्टिगा ने 3 टेंपो को मारी टक्कर 

बीती रात की घटना; श्री काशी विश्वनाथ दर्शन को जा रहे थे कार सवार

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के चमरहा बाजार में मंगलवार की बीती रात करीब 12 बजे बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए जा रही अर्टिगा कार का अचानक अगला टायर फट गया। अनियंत्रित हुई कार ने सड़क किनारे नाली पर खड़े तीन टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों टेंपो पलट गए।

Ad

बताया जा रहा है कि गुप्ता परिवार मोतिहारी से चलकर गोरखपुर के रास्ते वाराणसी काशी विश्वनाथ धाम प्रभु का दर्शन करने जा रहा था। चमरहा बाजार पहुंचते ही गाड़ी का अगला टायर फट गया और हादसा हो गया।

गाड़ी में एक ही परिवार के कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें चाची, मम्मी, बहन सहित परिवार के अन्य सदस्य थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो के मालिक कल्लू टेंट व्यवसाई हैं। टेंपो क्षतिग्रस्त होने को लेकर दोनों पक्षों में पैसे को लेकर समझौता नहीं हो पाया। इसके बाद पीड़ित पक्ष चंदापुर चौकी पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।