Movie prime
PMC_Hospital

मिर्जामुराद में हाईवे पर लिफ्ट मांग रहे गार्ड की अज्ञात वाहन के टक्कर से हुई मौत

सिक्योरिटी गार्ड का काम कर परिवार का करता था भरण पोषण, परिजनों के जानकारी होते ही मच कोहराम

Ad

 
सड़क दुर्घटना
WhatsApp Group Join Now

Ad
मिर्जामुराद। क्षेत्र के बिहड़ा में शुक्रवार की सुबह लिफ्ट मांग रहे अधेड़ गार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद अज्ञात वाहन वाराणसी की तरफ भाग निकला।
जानकारी के अनुसार (प्रयागराज) जिले के सराय इनायत थाना अंतर्गत कतवारूपुर गांव निवासी सुरेश मौर्य उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र देवनारायण मौर्य प्रयागराज वाराणसी नेशनल हाईवे पर वाहन रोक कर लिफ्ट मांग रहा थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में वह लहूलुहान हालात में हाईवे पर चित्त हो कर गिरपड़े। यह देख आसपास के लोग दौड़कर जब पहुंचते हैं तो उनकी मौत हो चुकी होती है। 
Ad
Ad
वही स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बारे में परिजनों को जैसे ही जानकारी हुई घर में कोहराम मच गया। मृतक सिक्योरिटी गार्ड का काम कर परिवार का भारणपोषण करता था। इधर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई।
Ad