Movie prime
Ad

VARANASI: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 9 माह की मासूम की मौत 

गंभीर रुप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस कब्जे में ट्रक 
 

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। सड़क दुर्घटना के हादसों में इन दिनों इजाफा हुआ है। बुधवार सुबह वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत कछवां रोड चौराहे के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ओवरब्रिज कट के पास सर्विस रोड से हाइवे की ओर चढ़ते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में नौ माह की मासूम बच्ची त्रषिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां अर्चना सरोज (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Ad
Ad

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर कछवां रोड चौकी प्रभारी गणेश पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायल महिला को BHU ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रामापुर (कछवां)  मिर्जापुर निवासी सरोज गौतम स्कूटी से अपनी पत्नी अर्चना सरोज और पुत्री त्रषिता (9 माह)को लेकर कही जा रहे थे। दुर्घटना में सरोज गौतम को मामूली चोट आई है।  पुलिस ने ट्रक और स्कूटी दोनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार और अतिक्रमण को हादसों का मुख्य कारण बताया है।

Ad


अतिक्रमणकारियों को मिली चेतावनी 

दुर्घटना की सुचना मिलते ही मौके पर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि कच्छवा मंडी में सुबह के समय फुटपाथ पर लगाने वाले दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। डीसीपी ने खुद फुट पेट्रोलिंग कर अतिक्रमण हटवाया और दुबारा अतिक्रमण करने पर FIR की चेतावनी दी। 

Ad

life line hospital new

Ad