Movie prime
PMC_Hospital

विमान यात्री के बैगेज से मिला मैगजीन समेत 6 जिंदा कारतूस

बाबतपुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान हुई बरामदगी

Ad

 
bbatpur airport
WhatsApp Group Join Now

Ad

सीआरपीएफ ने किया पुलिस के हवाले, जांच एजेंसियां कर रही पूछताछ

मिर्जापुर के रहनेवाले हैं भुवनेश्वर नाथ तिवारी 

वाराणसी, भदैनी मिरर। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सीआईएसएफ जवानों द्वारा रविवार की दोपहर बैगेज चेकिंग के दौरान 52 वर्षीय भुवनेश्वर नाथ तिवारी के पास से मैगजीन समेत .32 बोर के छह कारतूस बरामद हुए।

Ad

भुवनेश्वर नाथ मिर्जापुर जिले के कोतवाली कटरा क्षेत्र के बरौधा गांव के निवासी बताये गये हैं। उनके पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब यात्री से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि वे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान संख्या  ix 1252  से नई दिल्ली जा रहे थे।

उनके नाम से लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर आवंटित है जिसका लाइसेंस नंबर एल एन 33634A7A37223/614/2005 kot. katara हैं। भुनेश्वर नाथ तिवारी पूर्व जिलाधिकारी मिर्जापुर से मिलने नई दिल्ली जा रहे थे।