Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में 27 वेंडिंग जोन और 4 नॉन-वेंडिंग जोन घोषित, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

पुलिस प्रशासन से सहानुभूतिपूर्ण हटाई जाने की प्रक्रिया पर निर्णय

Ad

 
27 vending zones and 4 non-vending zones declared in Varanasi
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा की अध्यक्षता में आज नगर निगम सभागार में नगर पथ विक्रय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाराणसी विकास प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन, नगर निगम के सभी जोनल अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा निधि वाजपेयी और फेरी-पटरी संघ के अध्यक्ष अभिषेक निगम उपस्थित रहे।

Ad
Ad

वेंडिंग जोन और नॉन-वेंडिंग जोन की घोषणा

बैठक में शहर के वेंडिंग जोन और नॉन-वेंडिंग जोन की समीक्षा की गई। समिति ने प्रस्तावित क्षेत्रों पर चर्चा के बाद 27 वेंडिंग जोन और 4 नॉन-वेंडिंग जोन को अनुमोदित किया।

वेंडिंग जोन का वितरण:

  • भेलूपुर: 5 वेंडिंग जोन
  • दशाश्वमेध: 2 वेंडिंग जोन
  • कोतवाली: 3 वेंडिंग जोन
  • रामनगर: 2 वेंडिंग जोन
  • ऋषि माण्डवी: 1 वेंडिंग जोन
  • सारनाथ: 8 वेंडिंग जोन
  • वरूणापार: 6 वेंडिंग जोन

नॉन-वेंडिंग जोन:

  • भेलूपुर: 1
  • कोतवाली: 3

  समिति ने नॉन-वेंडिंग जोन के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने की सहमति भी व्यक्त की।

Ad

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डालाछठ पर्व तक फेरी-पटरी के दुकानदारों को हटाने के दौरान पुलिस प्रशासन सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करेगा। वेंडिंग जोन अनुमोदन के पश्चात समिति के सभी पदाधिकारियों ने निर्णय का स्वागत किया और बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।
 

Ad