Movie prime
PMC_Hospital

शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम: सड़क हादसे में मिर्जापुर के 20 वर्षीय अजय की जान गई

मिर्जामुराद: मरम्मत के लिए खड़ी ट्रक के पीछे से भिड़ी डंफर, चालक की मौत दूसरा घायल

Ad

 
सड़क हादसा
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज रिंग रोड पर रविवार की देर रात टायर फटने के कारण मरम्मत के लिए पहले से खड़ी ट्रक के पीछे पत्थर लदी डंफर जा भिड़ी जिसमें डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह एक चालक की मौत हो जाती है।
जानकारी के अनुसार (मिर्जापुर) जिले के सोनपुर निवासी चालक अजय पाल उम्र (20) वर्ष पुत्र बहादुर पाल व दूसरा चालक महेंद्र पाल उम्र (46) वर्ष मिर्जापुर से पत्थर लाद कर गोरखपुर के लिए जा रहे थे, (मिर्जामुराद) थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज रिंग रोड से हरहुआ की तरफ बढ़ ही रहे थे, कि रात लगभग 2:30 बजे पहले से रोड पर मरम्मत के लिए खड़ी ट्रक में अनियंत्रित हो कर तेज रफ्तार में पीछे से जा भिड़े, टक्कर इतनी तेज थी कि डंफर के आगे के हिस्से का परखच्चे उड़ गए। 
Ad
Ad
इस घटना में डंफर चला रहे चालक अजय पाल व साथ में दूसरे चालक बुरी तरीके से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने तुरंत उन्हें एम्बुलेंस की सहायता से वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चालक अजय पाल का इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई। 
Ad
इधर इस दुखद घटना की जानकारी जैसे परिजन को हुई घर में कोहराम मच गया। मृतक चालक अविवाहित व दो भाइयों मे बड़ा और एक बहन से छोटा बताया गया। परिजनों के अनुसार इसकी शादी 1 महीने बाद ही होनी थी यह डंफर चालक और पुता मजदूरी कर के घर भरण पोषण करते थे लेकिन नियति को कुछ और मंजूर थी कि उससे पहले यह हादसा हो गया। इस दुखद घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।
Ad