Movie prime
PMC_Hospital

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास श्रद्धालुओं से अवैध वसूली पर 20 दोपहिया वाहन चालक हिरासत में, गाड़ियां सीज

एप आधारित सेवाओं की आड़ में वसूल रहे थे किराया; दालमंडी व केवीएम चौकी प्रभारी रहे मौजूद

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर, वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र के आसपास श्रद्धालुओं से मनमाना और अवैध रूप से किराया वसूलने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ रविवार को चौक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक चौक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान 18 से 20 दोपहिया वाहन चालकों को हिरासत में लिया गया और उनके वाहनों को सीज कर दिया गया।

Ad

एप आधारित सेवाओं की आड़ में 50 से 100 रुपये वसूलने का आरोप

पुलिस के अनुसार, कुछ चालक ओला (Ola), रैपिडो (Rapido) और अन्य मोबाइल एप आधारित सेवाओं के नाम पर अवैध रूप से दोपहिया वाहन चला रहे थे। आरोप है कि ये चालक मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को वाहन से छोड़ने के नाम पर 50 से 100 रुपये तक वसूल रहे थे।

अभियान के दौरान दालमंडी और केवीएम (KVM) चौकी प्रभारी भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से मंदिर के आसपास अवैध रूप से वाहन संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से खिलवाड़ व अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।