Movie prime
PMC_Hospital

बरेका में श्रमिक दिवस पर 16 महिलाओं का हुआ सम्मान

20 वर्ष की सेवा पूर्ण होने और सेवानिवृत्ति के करीब पहुंची महिलाओं को किया गया सम्मानित

Ad

 
bareka
WhatsApp Group Join Now

Ad

महिला कल्याण संगठन ने किया कार्यक्रम का आयोजन, गीत-संगीत और काव्यपाठ से गूंजा परिसर

वाराणसी, भदैनी मिरर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को बनारस रेल इंजन कारखाना महिला कल्याण संगठन ने सेवानिवृत्ति के करीब पहुंची 16 महिलाकर्मियों को सम्मानित किया। इनमें वह कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल रहीं जिनकी बरेका में 20 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण हो गया है या जिनकी सेवानिवृत्ति समीप है। 

Ad
Ad

bareka
मुख्य अतिथि और महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष हेमा चौहान सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर संगठन की सदस्याओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसमें सुजाता सिंह ने बांसुरी वादन, आदिश्री ने काव्य पाठ किया। इसके अलावा समूह गायन भी प्रस्तुति की गई।

Ad

इस दौरान महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष गौरी श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्या गुरमीत कौर, प्राची मित्तल, चित्रा सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, शिखा जैन, राखी गुप्ता, अनुप्रिया सिंह, प्रियंका प्रसाद, अंजू गुप्ता, आदिश्री गुप्ता, अर्चना तिवारी, ऋचा कारीढाल आदि रहीं। कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण संगठन की सचिव श्वेता सिंह ने किया।

Ad

bareka