Movie prime
Ad

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान किशोर की मौत: मीरघाट पर नहाते समय डूबा 14 वर्षीय हर्षित

गोरखपुर से परिवार संग दर्शन को आया था किशोर, NDRF और गोताखोरों ने निकाला, अस्पताल में मृत घोषित

Ad

 
ganga
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। धर्मनगरी वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मीरघाट क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान हर्षित चौधरी (14) पुत्र गणेश चौधरी निवासी खुर्रमपुर, थाना राजघाट, गोरखपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्षित अपने परिजनों के साथ वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आया था।

Ad
Ad

स्नान के दौरान हुआ हादसा

घटना गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। हर्षित अपने परिवार के साथ वाराही घाट (मीरघाट) पर गंगा में स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और तत्काल National Disaster Response Force (NDRF), जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

Ad

काफी प्रयास के बाद किशोर को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत कबीर चौरा मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


परिवार में मचा कोहराम

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए आए किशोर की अचानक मौत से माहौल गमगीन हो गया है।

Ad
Ad