घर के बाहर खेल रहे 12 वर्षीय किशोर लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
घर के बाहर खेलते समय हुआ बच्चा गायब
मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। राजातालाब थाना क्षेत्र के जोगापुर महगांव का 12 वषीय अंशु पटेल सोमवार की दोपहर रहस्यमय हालात में लापता हो गया। इस मामले में मां रेशमा पटेल ने थाने में बेटे के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अंशु पटेल परवेश पटेल का बेटा हैं। सोमवार की दोपहर करीब 2 से 4 बजें के बीच वह घर से बाहर खेलने के लिए निकलता है। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नही चला। इसी दौरान मां ने कुछ लोगों को फोन किया। बेटे के बारे में पूछा तो पता चला कि वह नहर की तरफ खेल रहा है।


लेकिन परिजन जब गए तो वहां से वह गायब था। अब पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बच्चे के तलाश में जुट गई है। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। लेकिन बच्चे के लापता होने के बाद से ही यह आशंका बलवती हो गई है कि अनहोनी हो गई है।
