Movie prime
PMC_Hospital

BHU IIT जिमखाना में 11 दिवसीय योग शिविर 11 जून से, मिलेगा प्रमाण पत्र 

ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, 21 जून तक लगेगा शिविर

Ad

 
bhu iit
WhatsApp Group Join Now

Ad
BHU के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और काशीवासियों से की शिविर में भाग लेने की अपील

वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT, BHU) में 21 जून को ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान की ओर से 11 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 11 से 21 जून तक प्रतिदिन प्रातः 6 से 7 बजे तक आईआईटी जिमखाना मैदान में आयोजित होगा।

Ad
Ad

अधिष्ठाता (छात्र-कल्याण) प्रोफेसर राजेश कुमार ने बताया कि शिविर में शत-प्रतिशत उपस्थिति पर सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित है। पंजीकरण प्रपत्र जिमखाना कार्यालय से सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रोफेसर कुमार ने संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं समस्त काशीवासियों से अपील की है कि वे इस योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएं। इस आयोजन के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के साथ जीवनशैली में सुधार को प्रोत्साहन मिलेगा।
 

Ad