Movie prime
Ad

विश्व के सर्वश्रेष्ठ लोकसंचारक देवर्षि नारद की BHU में मनेगी जयंती

समता भवन स्थित सम्बोधि सभागार में 14 मई की शाम चार बजे से होगा आयोजन

Ad

 
narad jayanti
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

सदैव सामूहिक कल्याण की भावना को ध्यान में रखकर नारद जी ने आदर्श संवाददाता की भूमिका निभाई 

वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सम्बोधि सभागार में  14 मई दिन बुधवार को आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए देवर्षि नारद जयन्ती 2025 की कार्यक्रम संयोजक डॉ० कुमकुम पाठक ने दी। बताया कि विश्व संवाद केन्द्र काशी प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया को पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह आयोजन करता है। उत्तर वैदिक काल यथा रामायण, महाभारत और पुराणों में देवर्षि नारद एक उत्कृष्ट वक्ता, दूरदर्शी विचारक, श्रेष्ठ मध्यस्थ, तत्वज्ञानी महर्षि, श्रेष्ठ संगीतज्ञ और प्रवासी ऋषि के रूप में दिखाई देते हैं। 

Ad

नारदजी की सभी पुराणों में है अनिवार्य भूमिका

उनके इन्हीं गुणों के कारण उन्हें देवर्षि की संज्ञा प्रदान की गयी है। नारद जी सभी पुराणों में एक मुख्य व अनिवार्य भूमिका में प्रस्तुत किये गये हैं। सतयुग से लेकर द्वापर युग तक उनकी प्रतीती धर्मग्रन्थों में प्राप्त होती है। पुराणों में नारदजी को भागवत संवाददाता के रूप में प्रस्तुत किया गया है। माना जाता है कि नारद जी की ही प्रेरणा से ही महर्षि बाल्मिकी जी ने रामायण जैसे महाकाव्य और व्यास जी ने श्रीमद्भागवत महापुराण जैसे सम्पूर्ण भक्ति महाकाव्य की रचना की थी।

Ad
Ad

विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकसंचारक नारदजी

लोककल्याण की दृष्टि से नारद जी सदैव महत्वपूर्ण विषयों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते रहे हैं। नारद जी के प्रत्येक परामर्श, वक्तव्य और संवाद में लोकहित झलकता है। नारद जी ने सदैव सामूहिक कल्याण की भावना को ध्यान में रखकर आदर्श संवाददाता की भूमिका निभाई। नारद जी के संचार कौशल, भक्तिभाव एवं वाक्क्षमता वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी अतुलनीय एवं अनुकरणीय है। इसलिए वर्तमान सन्दर्भ में देवर्षि नारद को विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकसंचारक कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

Ad

सात पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

समारोह के सह संयोजक डॉ. अजय परमार ने बताया कि इन सभी तथ्यों और गुणों को पुनः समाज, मीडियाकर्मी और नई पीढ़ी को हस्तांतरित करने के लिए ही यह समारोह मनाया जा रहा है। समारोह का आयोजन समता भवन स्थित सम्बोधि सभागार में शाम चार बजे से होगा। इस दिन काशी प्रान्त के 7 पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। विश्व संवाद केन्द्र काशी प्रान्त की पत्रकार चयन समिति ने गहन विचार विमर्श के उपरान्त 7 पत्रकार बन्धुओं को पत्रकारिता जगत में उनके विशेष योगदान को देखते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

वरिष्ठ पत्रकार हितेश शंकर होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार हितेश शंकर होंगे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाषजी और अध्यक्षता चिकित्सक एवं विश्व संवाद केन्द्र, काशी न्यास के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. हेमन्त गुप्त करेंगे। इस समारोह का आयोजन विश्व संवाद केन्द्र, काशी एवं दीनदयाल शोधपीठ, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
 

Ad

Ad