Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi: बीयर की बोतल तोडकर युवक के पेट में प्रहार, मौत…

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। बकरियाकुंड (जैतपुरा) में टोटो चालक साबिर (29) से कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर ली.  मारपीट के दौरान ही कुछ युवकों ने बीयर की बोतल तोडकर पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

Ad

जानकारी के अनुसार शक्कर तालाब तीन पुलवा निवासी बफाती के पुत्र साबिर के भाई आरिफ ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मंगलवार रात बकरियाकुंड की ओर गया था. जहां पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने कहासुनी हो गई. इसी दौरान एक युवक बीयर की बोतल उठाकर तोड़ा और साबिर के पेट में कई वार कर दिए.

घटना के बाद आरिफ टोटो से अपने भाई को लेकर बीएचयू ट्रामा लेकर गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्र ने बताया कि देर रात विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमले में उसकी मौत हो गई है. मृतक के भाई से घटना की जानकारी लेकर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है.