Home वाराणसी वाराणसी: दुर्गा पूजा को लेकर लागू हुआ दो दिन का डायवर्जन प्लान, कई एरिया में है नो व्हीकल जोन, जान लें क्या है नई व्यवस्था

वाराणसी: दुर्गा पूजा को लेकर लागू हुआ दो दिन का डायवर्जन प्लान, कई एरिया में है नो व्हीकल जोन, जान लें क्या है नई व्यवस्था

by Bhadaini Mirror
0 comments

वाराणसी, भदैनी मिरर। नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है. यह व्यवस्था 10 और 11 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी. एडीसीपी ट्रैफिक ने आमजन से सहयोग की अपील की है. यदि आप भी दुर्गा पूजा घूमने निकलना चाहते है तो यह खबर जरूर पढ़ लें. भदैनी मिरर अपने पाठकों से अनुरोध करता है कि यदि आप मेला घूमने निकल रहे है तो परिवार का ध्यान दें, महिलाएं निर्भीक होकर पंडाल घूमे. किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या महिलाएं हेल्प लाइन पर संपर्क करें.

Ad Image
Ad Image

दयाल टावर

Ad Image
Ad Image

किसी भी प्रकार के वाहन को दुर्गाकुंड मंदिर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को पदम श्री चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जहां से वे अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

Ad Image
Ad Image
Ad Image

दुर्गाकुंड पुलिस चौकी तिराहा

Ad Image
Ad Image

यहां से भी किसी भी प्रकार के वाहन को दुर्गाकुंड मंदिर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को कबीर नगर कॉलोनी की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

Ad Image

तेलिया बाग

तीन पहिया और चार पहिया वाहन मरीमाई होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

लकड़मंडी से अमर उजाला तिराहा

यहां से आने वाले सभी प्रकार के वाहन तेलियाबाग होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर चौराहा

इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों, जिसमें दो पहिया वाहन भी शामिल हैं, का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

मलदहिया चौराहा से लहुराबीर चौराहा

इस मार्ग पर भी सभी प्रकार के वाहन, जिसमें दो पहिया वाहन भी शामिल हैं, पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

रामापुरा चौराहा

यहां से तीन पहिया और चार पहिया वाहन लहुराबीर चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।

बेनिया तिराहा

यहां से तीन और चार पहिया वाहन लहुराबीर चौराहा की ओर नहीं जाएंगे, ये वाहन कबीर चौरा और मैदागिन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

मैदागिन चौराहा से कबीर चौरा तिराहा

इस मार्ग पर बड़े वाहन, तीन और चार पहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन विशेश्वरगंज गोलगड्डा तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

कबीर चौरा तिराहा

यहां से बड़े वाहन लहुराबीर चौराहा की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। वे वाहन मैदागिन होकर विशेश्वरगंज, गोलगड्डा तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

पिपलानी कटरा तिराहा

यहां से बड़े वाहन लहुराबीर चौराहा की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन रामकटोरा होते हुए लकड़मंडी की ओर जाएंगे।

काशिका से दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन लहुराबीर चौराहा की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन रामकटोरा और वी.सी. आवास होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

एटीएम / एसबीआई कट

यहां से दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन लहुराबीर चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन काशिका होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

लहुराबीर चौराहा

यहां से किसी भी प्रकार के दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन पंडाल की ओर नहीं जाएंगे।

पिशाच मोचन तिराहा

यहां से किसी भी प्रकार के वाहन हथुआ मार्केट की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केवल पैदल यात्री ही जा सकेंगे।

Social Share

You may also like

Leave a Comment