वाराणसी,भदैनी मिरर। गौर गांव (मिर्जामुराद) में नहर के समीप जल निगम परिसर के अंदर अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना बुधवार सुबह तब हुई जब सहकर्मी सोकर जगे. जानकारी मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस पहुंची. मौके पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलवाया. बताया गया कि अधेड़ बोरिंग के ठेकेदारी का कार्य करता था. मृतक की शिनाख्त राजीव सिंह (45) वर्ष के रुप में हुई है. मृतक फतेहपुर का निवासी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad8.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/Navnita.ad777.jpg.png)
जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी राजीव सिंह बोरिंग मिस्त्री था और गौर गांव में बोरिंग करवा रहा था। मंगलवार की रात वह अपने साथी श्रमिकों के साथ भोजन कर सोने चला गया। सुबह जब सभी उठे तो देखा कि राजीव का शव पानी टंकी की सीढ़ियों से लटक रहा है। राजीव रस्सी का फंदा बनाकर झूल रहा था।आनन-फानन में सहकर्मियों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस की सूचना पर परिजन भी दोपहर तक पहुँच गए। इंस्पेक्टर मिर्जामुराद सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि राजीव कुमार सिंह यहां पर बोरिंग मशीन का ऑपरेटर था और जल निगम परिसर में पिछले कई दिनों से बोरिंग कर रहा था।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad3.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad6.jpg)
साथी श्रमिकों ने बताया कि राजीव की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी. उसके बाद वह तनाव में रहता था. पिछले दिनों जब वह फतेहपुर से वापस आया तब से वह घर जाने की बात कहता था. पुलिस को मौके से शराब, खाली बोतल और खाने का सामान मिला है।पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/bhadainimirror.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad4.jpg)
![Ad Image](https://bhadainimirror.com///wp-content/uploads/2024/11/ad2.jpg)
![Bal](https://bhadainimirror.com/wp-content/uploads/2024/12/image-6.png)