Movie prime
Ad

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव में तनाव

बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में घटना से सनसनी

Ad

 
hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपितों की तलाश में दे रही दबिश

जौनपुर। जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार को दिनदहाड़े शुभम शुक्ला (26) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से सनसनी फैल गई है। साथ ही घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 
बताते हैं कि राजेश शुक्ला का पुत्र शुभम शुक्ला जमुनीपुर प्राथमिक विद्यालय के पास मौजूद था। आसपास बच्चे खेल रहे थे। कुछ देर बाद गांव के पोखरे के पास पहुंचा। वहीं हमलावरों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया और भाग गये। इस दौरान करीब एक घंटे तक शुभम वहीं लहूलुहान पड़ा रहा। बाद में खेल रहे बच्चों की नजर पड़ी तो उन्होंने परिवार वालों को सूचना दी। उसके सीने के बीच में और नाभि के पास चाकू मारा गया था। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गये।

Ad
Ad

हालात गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस दबिश दे रही है। बताया जाता है कि हमले में गांव के लोग ही शामिल हैं और परिवारवालों ने उनके बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है। 

Ad
Ad