Movie prime
PMC_Hospital

प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

गोरखपुर के दुबौली गांव में जमीन विवाद बना घटना का कारण 

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट, लाठियों और फावड़े से हमला, लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग

गोरखपुर। गोरखपुर भूमि विवाद को लेकर 38 वर्षीय युवक पंकज निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उसका छोटा भाई रामनाथ निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पंकज प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पांच लोग गिरफ्तार कर लिये गये हैं। पट्टीदारी के विवाद में हुई इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव है। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। 
यह घटना नई बाजार क्षेत्र के दुबौली गांव में रविवार को हुई।

Ad
Ad

गांव के रामजतन निषाद और रामाशीष निषाद आपस में पट्टीदार हैं। दोनों के बीच वर्षों से सहन की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। छह माह पहले दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हुआ था। इसके बावजूद तनाव बना रहा और रामजतन पक्ष की ओर से धमकियां दी जा रही थीं। रविवार की सुबह दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष एक-दूसरे के घर तक चढ़ गये और लाठियां चलने लगीं। इसी बीच फावड़े से हमले में रामाशीष का बेटा रामनाथ निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उस समय पंकज निषाद गांव के आटा चक्की पर था। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो पट्टीदारों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान रामजतन पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी गई। 

पंकज और परिवार के लोग जान बचाने के लिए घर की ओर भागने लगे। तभी एक गोली पंकज के पेट में लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल पंकज को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बीआरडी मेडिकल कालेज ले गये। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पंकज के पिता रामाशीष निषाद की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने रामजतन निषाद, उसके पुत्र सूरज, अविनाश उर्फ मकालू, एसएसबी जवान विशाल, पुत्री रूबी और पत्नी कलावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। घायल रामनाथ बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती है। इस घटना में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए है। इनमें से एक व्यक्ति का एम्स में इलाज कराया जा रहा है। पंकज प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था और उसने गांव में पोस्टर लगवा कर प्रचार शुरू कर दिया था। इससे भी पट्टीदारों से   रंजिश बढ़ गई थी।