Movie prime
PMC_Hospital

पारिवारिक विवाद में युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर कर ली खुदकुशी

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में घटना से सनसनी

Ad

 
khudkushi
WhatsApp Group Join Now

Ad

विवाद के दौरान कमरे में गया युवक और उठा लिया आत्मघाती कदम

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में सोमवार को युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। गुस्से में तमतमाए संजय यादव, पुत्र राजनारायण ने घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad
Ad

बताते हैं कि पारिवारिक मसले को लेकर घरवालों में विवाद हो गया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन बात बिगड़ चुकी थी। इसी दौरान संजय कमरे में गया और लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। कमरे में गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जब पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर लोग सन्न रह गये। कुछ देर के बाद जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 

Ad