Movie prime
Ad

पत्नी फोन पर किसी और से करती थी बात, मना करने पर चप्पल से पीटा तो पति ने गोली मारकर कर दी हत्या

उन्नाव के असोहा क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में 20 दिन पहले शिक्षामित्र श्रीकांती की घर में हुई थी हत्या

Ad

 
unnav hatya
WhatsApp Group Join Now

Ad

पति ने ही अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा, पूछताछ करने पर देता रहा खुदकुशी की धमकी

पत्नी की हत्या के बाद छत पर जाकर की फायरिंग और बदमाशों के आने का मचाया था शोर

उन्नाव। उन्नाव के असोहा क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में 20 दिन पहले शिक्षामित्र श्रीकांती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में पति ओमकार ही कातिल निकला। पूछताछ में पति ने बताया कि पत्नी के फोन पर किसी और से बात करने और चप्पल मारने से आहत होकर उसने सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित पति ने बताया कि पत्नी फोन पर किसी और से बात करती थी। मना करने पर उसने चप्पल से पीटा था। इसी से आहत हो सोते समय दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

Ad
Ad

असोहा क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के ओमकार की पत्नी शिक्षामित्र श्रीकांती 27 जनवरी की रात चारपाई पर लेटी थी। देर रात को दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। इस मामले में पति ओमकार ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन उसके बयान बदलते रहे और पुलिस को लगा कि वह झांसा दे रहा है। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। थोड़ी सख्ती बरती गई तो उसने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए बेटी रिया के साथ जान देने की धमकी दे दी। इसके बाद पुलिस की जांच सुस्त पड़ गई। श्रीकांती की तेरहवीं संस्कार हो गया और सात फरवरी को भतीजे की शादी हो गई तो पुलिस फिर फास्ट हुई। सोमवार को पुलिस ने ओमकार को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। पुलिस ने कुछ साक्ष्य दिखाये और कड़ाई से पूछताछ की तो ओमकार टूट गया। पुलिस ने बताया कि ओमकार ने बताया कि पत्नी श्रीकांती के पास कीपैड मोबाइल था। वह किसी अन्य व्यक्ति से लगातार बात करती थी।

Ad

एक माह पहले उसे फोन से किसी और से बात करते हुए उसने पकड़ लिया था। इस पर पति ने फोन नम्बर चेक करने के लिए उससे फोन देने को कहा। लेकिन श्रीकांती ने फोन देने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्से में श्रीकांती ने पति को चप्पल से पीटा। पत्नी की चप्पल से पिटाई से ओमकार आहत हो गया। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची। 27 जनवरी की रात ओमकार ने चारपाई पर सो रही पत्नी श्रीकांती को दो गोली मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। फिर मकान की छत पर चढ़कर बदमाशों के आने का शोर मचाया। फिर एक और फायर कर नीचे आ गया। इधर, गोली की आवाज और मां की मौत के बाद बेटी रो रही थी। ओमकार ने घर में बदमाशों के आने और मां को गोली मारने की बात बताकर उसे शांत कराया था। अब पुलिस ने ओमकार की निशानदेही पर गांव के बाहर तालाब के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मां श्रीकांती की मौत व पिता के जेल जाने से बेटी रिया व बेटा रौनक अकेले पड़ गये। अब बेटी रिया ननिहाल में रहेगी। जबकि बेटा रौनक पहले से ही मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है। 
 

Ad
Ad