Movie prime
Ad

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ट्रक ड्राइवर पति को मौत के घाट उतारा, पत्नी गिरफ्तार और प्रेमी फरार

सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियर गांव का रहनेवाला था अमित सिंह

Ad

 
sultanpur
WhatsApp Group Join Now

Ad

घटना के बाद तीन बच्चों को लेकर भाग गई थी शिल्पी

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र में प्रेम विवाह के 13 वर्ष बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ट्रक ड्राइवर अमित सिंह की हत्या कर दी। इस घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और प्रेमी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

Ad
Ad

अमित सिंह ट्रक ड्राइवर था और महाशिवरात्रि पर घर आया था। पत्नी के प्रेमी से चक्कर को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ साजिश रचकर सोमवार की सुबह 5 बजे अमित सिंह की हत्या कर दी। अमित के भाई अजीत सिंह और उसकी मां मुंबई में रहती हैं। गांव में अमित, पत्नी शिल्पी और तीन बच्चों शिवा (12), महक (9) और यश (9) के साथ रहता था। पति-पत्नी में विवाद के दौरान शिल्पी ने अमित की हत्या कर दी। घटना के बाद शिल्पी तीनों बच्चों को साथ लेकर फरार हो गई। इधर, पड़ोसियों ने अमित के मुम्बई में रहनेवाले भाई अजीत सिंह को फोन से सूचना दी। अजीत सिंह ने मुंबई से ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद लंभुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Ad

जानकारी के अनुसार मदनपुर पनियर निवासी अमित सिंह ने तेरह वर्ष पहले शिवगढ़ क्षेत्र के सकवा गांव की शिल्पी सिंह से प्रेम विवाह किया था। इनसे तीन बच्चे हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए अमित सिंह पिछले करीब छह माह से मुंबई में ट्रक चला रहा था। वह शिल्पी और बच्चों को भी ले गया था। मुंबई में ही अमित की मुलाकात कोतवाली देहात क्षेत्र के कामतागंज निवासी दीपक सिंह से हुई, जो मित्रता में बदल गई। दीपक का अमित के घर आना जाना शुरू हो गया। इसी दौरान दीपक और शिल्पी के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। परिवारवालों के मुताबिक जब अमित सिंह को पत्नी और दीपक के संबंधों की जानकारी हुई तो परिवार में विवाद बढ़ गया। पिछले दिनों विवाद के दौरान अमित ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद वह पत्नी और बच्चों को गांव मदनपुर पनियर छोड़कर फिर से मुंबई चला गया। गांव में पत्नी और बच्चे रहने लगे। अमित के माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है। इस दौरान दीपक ने भी ट्रक चलाना छोड़कर गांव आने-जाने लगा। क्योंकि दीपक अक्सर अमित की पत्नी शिल्पी से मिलने उसके घर जाता था। एक सप्ताह पहले वह मुंबई गया और वहीं से अमित के साथ वापस लौटा। बताते हैं कि रविवार की रात अमित सिंह की हत्या की गई। जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद और अवैध सम्बंधों को लेकर यह घटना हुई है। इस मामले में मृतक के भाई अजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दीपक सिंह और शिल्पी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

Ad
Ad