Movie prime
PMC_Hospital

भारत की पहली महिला CJI बनने की रेस में कौन सबसे आगे? सुप्रीम कोर्ट के 37 जजों में हैं सिर्फ 3 महिला जज

जस्टिस बीवी नागरत्ना बन सकती हैं देश की पहली महिला चीफ जस्टिस; 36 दिनों का होगा ऐतिहासिक कार्यकाल, जानिए सुप्रीम कोर्ट की अन्य महिला जजों का गणित।

Ad

 
dszf
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर लीगल डेस्क: भारतीय सुप्रीम कोर्ट के 76 साल से अधिक के इतिहास में आज तक एक भी महिला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) नहीं बनी हैं। हालांकि, देश की न्यायपालिका जल्द ही इस ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनने जा रही है। गुजरात हाईकोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल के शीर्ष अदालत में आने से अब सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

Ad

सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की स्वीकृत संख्या 38 है, जिसमें वर्तमान में सीजेआई सूर्यकांत समेत 37 जज कार्यरत हैं और 1 पद रिक्त है। इन 37 जजों में महिला प्रतिनिधित्व के रूप में जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस वी मोहना और जस्टिस सुनीता अग्रवाल शामिल हैं।

जस्टिस बीवी नागरत्ना बन सकती हैं देश की पहली महिला CJI

सुप्रीम कोर्ट की तीन महिला जजों में से जस्टिस बीवी नागरत्ना (Justice BV Nagarathna) देश की पहली महिला चीफ जस्टिस बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

  • 36 दिनों का होगा ऐतिहासिक कार्यकाल: वरिष्ठता क्रम के अनुसार, जस्टिस बीवी नागरत्ना 24 सितंबर 2027 से 29 अक्टूबर 2027 तक भारत की पहली महिला सीजेआई के रूप में पदभार संभाल सकती हैं। हालांकि, उनका यह कार्यकाल महज 36 दिनों का होगा।

  • सीजेआई पद का रोडमैप: वर्तमान सीजेआई सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी 2027 को समाप्त होगा। उनके बाद सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस विक्रम नाथ सीजेआई बनेंगे, जो 23 सितंबर 2027 तक इस पद पर रहेंगे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस बीवी नागरत्ना सीजेआई बनेंगी।

अन्य दोनों महिला जजों की सीजेआई बनने की राह कठिन

सुप्रीम कोर्ट में मौजूद अन्य दो महिला जजों—जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस वी मोहना की सीजेआई बनने की संभावना बेहद कम है:

  • जस्टिस सुनीता अग्रवाल: 29 अप्रैल 2031 को सेवानिवृत्त होंगी।

  • जस्टिस वी मोहना: इनका कार्यकाल 26 जून 2031 को समाप्त होगा। वरिष्ठता के समीकरणों के कारण इनका मुख्य न्यायाधीश पद तक पहुंचना मुश्किल माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जब सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 33 थी, तब एक ही समय में चार महिला जज—जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस हिमा कोहली, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस बीवी नागरत्ना—एक साथ सेवाएं दे चुकी हैं।

जस्टिस नागरत्ना के बाद सीजेआई बनने की कतार में शामिल जज

जस्टिस बीवी नागरत्ना के 29 अक्टूबर 2027 को रिटायर होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनने की कतार में निम्नलिखित वरिष्ठ जज शामिल हैं:

  1. जस्टिस पी. नरसिम्हा: 30 अक्टूबर 2027 से 2 मई 2028

  2. जस्टिस जे.बी. पारदीवाला: 3 मई 2028 से 11 अगस्त 2030

  3. जस्टिस के.वी. विश्वनाथन: 12 अगस्त 2030 से 25 मई 2031

  4. जस्टिस जॉयमाल्या बागची: 26 मई 2031 से 2 अक्टूबर 2031

  5. जस्टिस वी.एम. पंचोली: 3 अक्टूबर 2031 से 27 मई 2033