प्रेमी संग भाग गई पत्नी तो पति ने दोनों की बाकायदा करा दी शादी
चार साल पहले मिर्जापुर के युवक की जौनपुर की युवती से हुई थी शादी
पति के पास ज्यादा सम्पत्ति न देख पत्नी हुई थी निराश, छात्र जीवन के प्रेमी को अपनाया
पति ने मंदिर में शादी के बाद कोर्ट में कराई लिखापढ़ी, बच्चे को लेकर लौट गया अपने गांव
जौनपुर। महाराष्ट्र में किराये के आवास में रहकर पत्नी बच्चे के साथ रह रहे मिर्जापुर के युवक की पत्नी प्रेमी के साथ भाग निकली। पत्नी प्रेमी संग जौनपुर स्थित गांव पहुंची। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो वह पहुंचा। दोनों के प्रेम सम्बंधों की बात पता चलने पर पति ने पति ने शुक्रवार को कोर्ट में लिखापढ़ी के बाद मंदिर में दोनों की शादी करा दी। पति ने दोनों की आशीर्वाद भी दिया। पत्नी से हुए बच्चे को अपने साथ लेकर मिर्जापुर स्थित अपने घर चला गया। पत्नी भी प्रेमी के साथ चली गई। सब कुछ पति, पत्नी और प्रेमी के परिजनों के अलावा अधिवक्ताओं की मौजूदगी में हुआ। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से शुक्रवार को करा दी। साथ ही कचहरी में लिखा-पढ़ी करते हुए अपने बच्चे को लेकर मिर्जापुर स्थित घर चला गया। वहीं, पत्नी भी प्रेमी के साथ चली गई। ये सब कुछ पति, पत्नी और प्रेमी के परिजनों के साथ-साथ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में हुआ।



मिर्जापुर का रहने वाले पति की शादी जौनपुर के जलालपुर की रहनेवाली युवती से वर्ष 2022 में हुई। 2023 में दोनों से एक बच्चा भी हुआ है। फिर दोनों पति-पत्नी महाराष्ट्र रहने लगे। एक दिन उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मुंबई से भगाकर गांव आ गई। घटना के बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उधर, पति को दोनों के गांव आने की जानकारी मिली तो वह बच्चे को लेकर वहां पहुंचा। पता चला कि उसकी पत्नी के स्कूल के दौर से ही प्रेम सम्बंध थे। पति की माली हालत बहुत अच्छा न होने के कारण उसने अपने पूर्व प्रेमी से सम्पर्क साधा। फिर उसके साथ भाग निकली। पति को पूरी कहानी पता चली तो क्रोधित होने के वजाय उसने दोनों की शादी कराने का फैसला कर लिया। उसका कहना था कि जब वह मेरे साथ खुश नही है तो इसे पुनः साथ रखना ठीक नही होगा। आजकल प्रेमी और पत्नी द्वारा पतियों की हत्या जैसी घटनाएं भी उसके दिमाग में चलने लगी। वह पत्नी और उसके प्रेमी को लेकर मंदिर पहुंचा। वहां पूरे विधि-विधान से दोनों की शादी कराई। फिर शुक्रवार को दोनों को कचहरी लाया। यहां उसकी पत्नी के परिजन और प्रेमी के पिता पहुंचे थे।

कचहरी में लिखा-पढ़ी हुई और पति से खुशी के साथ पत्नी को प्रेमी संग विदा कर दिया। इसके साथ ही पति ने लिखापढ़ी के साथ बच्चे को अपने साथ रख लिया। पति ने मीडिया को यह बताया कि प्रेमी के वजह से इस समय पत्नियों ने कई कांड कर दिया है। प्रेमी रखने वाली पत्नियों से डर लगता है। उसने कहाकि मैने चार साल की शादी में मुझसे जो बन सका पूरा किया। पत्नी के जरूरत की हर चीज पूरी कराता रहा। कभी झगड़ा नही किया। इसके बावजूद यदि पत्नी उसके साथ खुश नही है तो उसे आजाद कर देना ही उचित है। उधर, पत्नी ने मीडिया के कैमरे के सामने बताया कि उसकी शादी झूठ बोल कर कराई गई थी और वह इस शादी से खुश नही थी। मुझे शादी से पहले बताया गया कि तुम्हारे पति का मुम्बई में घर और बहुत प्रापर्टी है। लेकिन शादी के बाद पता चला कि उसके पास कुछ भी नही है। नौकरी से जो पैसे मिलते हैं, बस वही है। उसने पति पर किसी और से सम्बंध के आरोप लगाये लेकिन इसकी वह पुष्टि नही कर सकी। बताया कि वह अपने साथ स्कूल में पढ़ने वाले प्रेमी से बेइंतहा प्यार करती है।

प्रेमी राजू बैरागी ने बताया कि वह दोनों साथ में पढ़ते थे, लेकिन कोई प्रेम प्रसंग नहीं था। उसकी भी शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी की मौत के बाद वह अकेला हो गया। एक दिन उसकी पुरानी दोस्त से बात हुई और उसने बताया कि वह अपने पति से खुश नहीं है। उसके बाद धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद वह उसे मुंबई से भगा लाया। हालांकि शादी का पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद है। पत्नी ने पति से नाखुशी जाहिर की। लेकिन जब पति मंदिर में दोनों को लेकर आया। एक-दूसरे को पहनाने के लिए माला दी। पति कलेजा मजबूत करके पास ही खड़ा था। जैसे ही प्रेमी ने उसकी पत्नी को माला पहनाया और पत्नी को माला पहनाने को कहा गया तो उसकी नजरें बता रही थी कि उसे पछतावा हो रहा था। लेकिन प्रेमी को माला पहनानते उसके आंसू निकले। जब प्रेमी सिंदूर डालने लगा तो भी वह नजरें झुकाएं बुझे मन से दिखाई दे रही थी। ऐसा लग रहा था कि वह यही सोच रही थी कि उसका फैसला सही या या नही?
