Movie prime
PMC_Hospital

मंडप में लड़खड़ा कर गिरा दूल्हा तो मचा बवाल, बिन दुल्हन लौटी बरात

शाहजहांपर जिले के पडरी चांदपुर गांव में घटना के बाद बुलाई गई पुलिस

Ad

 
dulha
WhatsApp Group Join Now

Ad

दूल्हे की दिव्यांगता की खुल गई पोल, कन्या पक्ष ने कहा-मेरे साथ किया गया विश्वासघात

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिला स्थित पड़री चांदपुर गांव में शनिवार की रात आई एक बरात में दूल्हा शादी के मंडप में लड़खड़ा कर गिर गया और बवाल हो गया। सात फरवरी की रात हुई यह घटना पड़री चांदपुर गांव में हुई। बताया जाता है कि बारात आने के बाद जैसे ही दूल्हा मंडप में फेरों के लिए खड़ा हुआ, वह लड़खड़ाकर गिर गया। आरोप है कि दूल्हे के दिव्यांगता की जानकारी छिपाई गई थी। खुलने पर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आखिरकार बिन दुल्हन के बारात लौट गई। 

Ad
Ad

घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर बहस और हंगामा हुआ। तनाव की सूचना पर गांव में पुलिस फोर्स पहुंंची। दूल्हे के दिव्यांग होने का भेद खुला तो दुल्हन ने वर पक्ष पर दूल्हा बदले जाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ फेरे लेने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में पूरी रात पंचायत चलने के बावजूद शादी नहीं हो पाने से बारात दुल्हन के बगैर मायूस लौट गई और दहेज का सामान धरा रह गया। जानकारी के अनुसार पड़री चांदपुर की एक युवती की शादी पास के ही गांव अल्हादादपुर निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। शनिवार की रात धूमधाम के साथ बरात युवती के दरवाजे पर पहुंची। बरातियों का स्वागत सत्कार हुआ।

Ad

द्वारचार के बाद कई बराती भी खाना खाकर घर चले गए और कुछ बराती मौजूद रहे। द्वारपूजा हुई और जैसे ही मंडप में पहुंचा और सात फेरे लेने की बारी आई दूल्हा लड़खड़ा कर गिर पड़ा। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष ने उनके साथ विश्वासघात किया है। इसके कारण लाखों रुपये का नुकसान बरात के खाने और दहेज के सामान पर हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Ad