Movie prime
PMC_Hospital

एक-दूजे के होने में परिवारवाले बने ‘खलनायक‘ तो प्रेमी जोड़ा पहुंचा थाने और मंदिर में रचाई शादी

छह साल से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं युवक और युवती

Ad

 
hamirpure shadi
WhatsApp Group Join Now

Ad

हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र की घटना, बाद में लड़का पक्ष पहुंचा आशीर्वाद देने

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र में परिवारवाले प्रेमी जोड़े के एक होने में ‘खलनायक‘ की भूमिका में आ गये तो प्रेमी युगल ने बगावत कर दी। प्रेमी युगल एक ही जाति के थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवारों ने विरोध कर दिया। इसके बाद दोनों ने कानूनी तौर पर मान्यता देने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया और हमीरपुर के राठ क्षेत्र के चौपरा मंदिर में शादी रचाई। इस शादी में लड़के के परिवारवाले पहुंचे और उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया। 

Ad
Ad

बताते हैं कि दोनों में छह साल से प्रेम सम्बंध थे। शादी भी करना चाहते थे लेकिन परिवारों ने अनुमति नही दी। दोनों ने अपने-अपने परिवारों को समझाया और मनाने का प्रयास किया। लेकिन तब भी नही माने। तब दोनों थाने पहुंचे। बाकायदा बालिग होने और एक-दूसरे से प्यार की बातें बताई और पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद दोनों मंदिर पहुंचे और बाकायदा शादी कर ली। युवक ने बताया कि हमारे बीच छह साल का प्रेम संबंध था। लेकिन हमारे परिवार वाले हमें साथ नहीं देखना चाहते थे। हमने कई बार कोशिश की। लेकिन जब परिवार के लोग नहीं माने, तो हमने निर्णय लिया कि मंदिर में जाकर शादी करेंगे। उनका प्रेम सच्चा है और वे एक दूसरे के साथ अपना जीवन बिताने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। 

Ad

मंगलवार को काजल अपने घर से निकलकर कस्बा पहुंची और प्रेमी मोहित से मिली। दोनों चौपरेश्वर मंदिर पहुंचे और एक दूसरे को वरमाला पहनाई। बताते हैं कि लड़की के परिवारवाले अब भी तुनके हुए हैं, लेकिन लड़का अपने पिता को अंतिम चरण में मनाने में कामयाब हो गया। इसके बाद लड़के के परिवारवाले पहुंचे और दोनों को आशीर्वाद दिया। प्रेमी युगल की दृढ़ता आज दोनों को एक कर पाई। इसलिए यह शादी  मीडिया की सुर्खियों में है।  यह घटना न सिर्फ एक प्रेमी युगल की दृढ़ता को दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कभी-कभी व्यक्ति अपने रिश्तों को समाज के बंधनों से परे, अपने तरीके से मान्यता देने का निर्णय लेता है। समय-समय पर समाज में ऐसी घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।
 

Ad