Movie prime
Ad

परिवार ने प्रेमी संग रहने नही दिया तो दो बच्चों की मां ने देवर संग जहर खाकर कर ली खुदकुशी 

बिजनौर के कीरतपुर गांव के खेत में दोनों ने खा लिया विषाक्त पदार्थ

Ad

 
baharich
WhatsApp Group Join Now

Ad

एक अक्टूबर को दोनों घर से भाग गये थे, पुलिस ने किया था बरामद

बिजनौर। जिले के कीरतपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते 39 साल की महिला और दो बच्चों की मां आरती ने 21 साल के प्रेमी और रिश्ते में देवर के साथ जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। एक साथ दो की मौत से गांव में मातम पसर गया। इस घटना से दुखी गांव के लोगों ने दीपावली नही मनाई। 

Ad
Ad
Ad

बताया जाता है कि कीरतपुर की महिला का रिश्ते में देवर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा तो इसकी भनक पति को लग गई। इसके बाद पति ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर देवर संग अलग रहना चाहती थी। एक अक्टूबर को वह देवर संग भाग निकली। इसके बाद पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और 14 दिन बाद महिला को बरामद कर लिया। थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके दो बच्चों की दुहाई दी और कहाकि शांति से पति के साथ रहो। लेकिन वह प्रेमी के अलग रहने की जिद पर अड़ी रही। काफी समझाने पर पति के साथ घर आई थी।

Ad

इसके पांच दिन के बाद दीपावली के दिन महिला दोपहर एक बजे प्रेमी घर से दूर गन्ने के खेत में पहुंची और वहां प्रेमी भी था। बताते हैं कि उसी खेत में दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इधर, जहर का असर से दोनों परेशान हुए तो प्रेमी ने अपने बड़े भाई को फोन से सूचना दी कि उसने जहरीला पदार्थ पी लिया है और वह गन्ने के खेत  में है। इस पर भाई और परिवार के लोग पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद एम्बुलेस से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। कीरतपुर थाने की पुलिस भी आ गई।  इलाज के दौरान शाम पांच बजे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद दोनों के परिजन शवों को ले गये। 

Ad

आपको बता दें कि महिला नजीबाबाद के गांव जहानाबाद की महिला की शादी कीरतपुर गांव के एक व्यक्ति से वर्ष 2011 में हुई थी। दोनों से दस साल की बेटी और सात साल का बेटा है। दोनों की जिंदगी ठीक चल रही थी। इसी दौरान रिश्ते में देवर की महिला की जिंदगी में एंट्री हो गई। दोनों की प्रेम कहानी ग्रामीणों को पता लग चुकी थी। परिवार और गांववालों ने युवक पर दबाव बनाया। दोनों को अलग करने के इरादे से युवक को काम के लिए हरिद्वार भेज दिया गया। फिर भी दोनों पर से इश्क का भूत नही उतरा। आखिरकार दोनों ने मौत को गले लगा लिया। 
 

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB