Movie prime
Ad

दहेज में चाहिए थी कार तो दूल्हे राजा पिता संग पहुंचे थाने

कासगंज में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने कार न मिलने पर जयमाल डालने से कर दिया इनकार

Ad

 
dahej
WhatsApp Group Join Now

Ad

काफी समझाने पर भी नही माना तो बुलानी पड़ी पुलिस

दूल्हे और पिता को हिरासत में लेते ही खिसक लिये बराती

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शादी के दौरान दूल्हे ने कार की मांग रख दी और कह दिया कि मांग पूरी हुए बगैर शादी नही हो सकती। काफी समझाने के बाद भी दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहा तो पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। धूमधाम से हो रहे शादी समारोह में लोभी दूल्हे की मांग ने रंग में भंग डाल दिया। शादी की खुशियां पल भर में गायब हो गईं। पुलिस ने दूल्हा व उसके पिता को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

Ad
Ad

कासगंज में शादी के जश्न के बीच अचानक ही दूल्हे की कार की मांग ने लोगों को हैरान कर दिया। कार न मिलने पर उसने वरमाला डालने से इनकार कर दिया। यह देख सभी सन्न रह गये। है। शहर के एक मोहल्ले में सोमवार की रात बरात आई थी। बरात के स्वागत की लड़की पक्ष की ओर से भव्य तैयारियां की गईं थीं। दुल्हन भी तैयार बैठी थी। शादी की रस्म अदायगी हो रही थी। तभी जयमाल का समय आया तो दूल्हे ने कार की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे की ओर से वरामाला के दौरान दहेज में कार की मांग की गई।

Ad

उसने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो वह जयमाल नही डालेगा। यह देख माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने दूल्हे को समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हा जिद पर अड़ा रहा। मेहमान भी इस घटना को देखकर हैरान रह गए। काफी समझाने पर भी कोई हल नही निकला तो दुल्हन पक्ष ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। यह देख बराती खिसक लिए। इस मामले में दुल्हन की मां ने थाने में तहरीर दी है। 
 

Ad
Ad