Movie prime
Ad

भाभी की बहन से नही हुई शादी तो देवर ने भाभी की ही कर दी हत्या, खुद भी गला रेत किया खुदकुशी का प्रयास

मथुरा के नौहझील क्षेत्र के बाघई कटैलिया गांव में घटना से सनसनी

Ad

 
mathura
WhatsApp Group Join Now

Ad

मां ने हत्या को छिपाने के लिए मिटाये साक्ष्य, बताई डकैती की कहानी

सख्ती बरतने पर सच आ गया सामने, युवक की हालत गंभीर

मथुरा। भाभी की बहन से शादी न हो पाने से क्षुब्ध मथुरा के युवक दीपक ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी भाभी को ही मार डाला। इसके बाद खुदकुशी का प्रयास किया। यह सनसनीखेज वारदात थाना नौहझील क्षेत्र के बाघई कटैलिया गांव में रविवार की सुबह हुई। विवाहिता की हत्या के बाद युवक की मां ने पानी से सबूत धो डाले। पुलिस पहुंची तो मां ने बदमाशों द्वारा बहू को घायल कर देने की बात बताई। जांच में सच्चाई सामने आ गई। फिलहाल पुलिस खुदकुशी का प्रयास करने वाले देवर को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।   

Ad
Ad

mathura

बताते हैं कि दीपक अपनी भाभी की बहन से शादी करना चाहता था। लेकिन भाभी की बहन ने उससे शादी से इनकार कर दिया था। युवक को लगा कि भाभी की वजह से शादी नहीं हो पाई। करीब 8.30 बजे ज्वाला प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र दीपक का बड़े बेटे प्रमोद की 20 वर्षीया पत्नी करिश्मा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ा गया और दीपक ने धारदार हथियार से करिश्मा का गला काट दिया। इसके बाद उसने उसी हथियार से अपना भी गला रेत लिया। लहूलुहान हालत में दोनों को देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  नौहझील ले गई। यहां डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। दीपक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से भी उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। दीपक की हालत नाजुक है। 

Ad

उधर, बहू की हत्या के बाद मां ने परिवारवालों के साथ मिलकर साक्ष्य मिटा देने का पूरा प्रयास किया। घर में फैले खून को साफ करके घर को धो डाला। खून से सने गद्दों को भी धोकर छत पर सूखने के लिए डाल दिया। पुलिस पहुंची तो घर में डकैती डालने की जानकारी दे दी। मां ने यह कहकर पुलिस को गुमराह किया कि चार बदमाशों ने पुत्रवधू और बेटे पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। संदेह होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। मां ने बताया कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ब्लेड चल्हे चूल्हे की राख से निकाला। धुले हुए खून के धब्बे वाले गद्दे, बोरे में भरे खून से सने कपड़े, टूटा मंगलसूत्र व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य फोरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिए हैं। 

Ad
Ad