Movie prime
PMC_Hospital

यूपी में फिर बदलेगा मौसम : IMD का अलर्ट! महाशिवरात्रि के बाद बरसेंगे बादल

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। दिन के समय तेज धूप तो जारी है, लेकिन रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम और ठंडा हो सकता है। 27 फरवरी से राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है। साथ ही, कुछ इलाकों में कोहरा भी छाने की आशंका है। हालांकि, 2 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर से साफ हो जाएगा। कड़ाके की ठंड का सिलसिला अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

Ad

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 25 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इसी तरह, 26 फरवरी को भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा। इस दौरान, देर रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है।

27 फरवरी से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी का मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा।

Ad

कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम?

28 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ने की संभावना है। 1 मार्च को भी पूरे राज्य में बारिश और बौछारें देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने बारिश के साथ कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। 2 मार्च से मौसम फिर साफ होने लगेगा।

Ad

अगर तापमान की बात करें, तो कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 9.8℃ दर्ज किया गया है।