बलिया के CHC प्रभारी अधीक्षक को बिजलेंस ने किया ट्रैप, 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अमृत फार्मेसी/जन औषधि केंद्र संचालन की अनुमति के एवज में मांगी थी रिश्वत, सतर्कता अधिष्ठान की वाराणसी टीम ने पकड़ा
Updated: Jun 12, 2025, 14:42 IST
WhatsApp
Group
Join Now
बलिया/वाराणसी। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी की टीम ने 12 जून को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक डॉ. वैंकटेश मौआर को ₹20,000/- रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के मौआर खैरा थाना बरून निवासी डॉ. मौआर, वर्तमान में बलिया जनपद के बांसडीह CHC में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत थे।


आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता से अमृत फार्मेसी/जन औषधि केंद्र संचालन की अनुमति के बदले ₹20,000 की रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने वाराणसी सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की थी।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर वाराणसी सेक्टर की सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और CHC बांसडीह परिसर में ही डॉ. मौआर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस संबंध में उनके विरुद्ध उपयुक्त धाराओं में FIR दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

सतर्कता अधिष्ठान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि "राजपत्रित या अराजपत्रित किसी भी लोक सेवक द्वारा सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगने की स्थिति में शिकायतकर्ता तत्काल हमारे हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर संपर्क करें। भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमारी कार्रवाई लगातार जारी है।

