Movie prime
Ad

पीड़ित से ही रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, महिला दरोगा और ड्राइवर पुलिस लाइन भेजे गये

कड़ी कार्रवाई के नाम पर मांगे गये थे 25 हजार रूपये, सात हजार में तय हुआ था सौदा

Ad

 
corrruption
WhatsApp Group Join Now

Ad

मुख्य आरोपित को थाने से छोड़ने के लिए 3.50 लाख रुपये लेने का लगा गंभीर आरोप

फर्रूखाबाद। फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को भगाने के मामले में पीड़ित परिवार से ही सात हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले के सामने आने के बाद एसपी आरती सिंह ने मामले की जांच कराई। इसके बाद कायमगंज कोतवाली में तैनात ड्राइवर दिनेश त्रिपाठी और महिला दरोगा सुधा पाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य आरोपित को थाने से छोड़ने के लिए 3.50 लाख रुपये लिए गए। मामले में अलीगंज के एक व्यक्ति की भूमिका है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी को 10 मार्च को गांव का युवक अपने साथियों के साथ भगा ले गया। इस मामले में किशोरी के चाचा ने मुख्य आरोपित समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद किया और उसका मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया। मुख्य आरोपित को भी पुलिस ने पकड़ लिया था। इसी दौरान पीड़ित पक्ष ने विवेचक पर संदेह हो गया। उन्होंने विवेचना में लीपापोती करने का आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। तब जाकर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई के एवज में पीड़ित पक्ष से 25 हजार रुपये की मांग की। किसी तरह ड्राइवर के जरिए सात हजार रुपये में मामला तय हो गया। रूपये के लेनदेन के मामले में ड्राइवर दिनेश त्रिपाठी के साथ वीडियो बना लिया गया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Ad

वायरल वीडियो में महिला दरोगा सुधा पाल का भी जिक्र है। हालांकि सुधा पाल ने सीधे रुपये लेने से इनकार किया है। लेकिन बाद में ड्राइवर द्वारा अलग बुलाकर रुपये लेने का दृश्य वीडियो में कैद है। वीडियो में दरोगा सुधा पाल मुस्कराती नजर आ रहीं हैं। पीड़ित पक्ष के युवक ने तीन अलग-अलग वीडियो बनाकर पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड किया है। इसमें ड्राइवर पीड़ित पक्ष को संतुष्ट करते दिखाई दे रहा है। हालांकि भदैनी मिरर वीडियो की पुष्टि नही करता। उधर, पीड़ित पक्ष एसपी से मिला और शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि आरोपित खुलेआम धमकी दे रहे हैं। ऐसे में उसे न्याय नही मिल सकेगा। उधर, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दरोगा सुधा पाल व ड्राइवर दिनेश त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोपों की जांच कराई जा रही है।

Ad
Ad