
CM Yogi ने अखिलेश यादव को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तो सपा सुप्रीमो में दिया ये जवाब




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। आम जनता से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक, सभी ने अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जन्मदिन की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।"


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने जवाब में लिखा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।"
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2025
राजभर ने भी दी अखिलेश यादव को शुभकामनाएं
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। एक्स पर उन्होंने लिखा, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र दे।"

सैफई से शुरू हुआ सफर, बना सीएम
1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में जन्मे अखिलेश यादव, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा विदेश से पूरी की और फिर भारतीय राजनीति में कदम रखा।
साल 1999 में डिंपल यादव से विवाह के बाद उन्होंने पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की। 2012 में मात्र 38 वर्ष की उम्र में वे उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। आज वे कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और विपक्षी राजनीति की एक अहम आवाज माने जाते हैं।

