Movie prime
PMC_Hospital

UPTET 2026: कल से शुरू होगी यूपीटीईटी परीक्षा, 19.94 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; AI कैमरों से होगी तगड़ी निगरानी

60 जिलों के 955 केंद्रों पर 5 पालियों में परीक्षा; गड़बड़ी करने वालों पर नए सख्त कानून के तहत होगी जेल

Ad

 
efd
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ/प्रयागराज (भदैनी मिरर): उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) कल यानी 2 जुलाई से शुरू होने जा रही है। 2 से 4 जुलाई 2026 तक चलने वाली इस लिखित परीक्षा के लिए प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 19,94,661 पंजीकृत अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Ad
Ad

जानिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल (5 पालियों में होगा एग्जाम)

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा कुल 5 पालियों में संपन्न होगी:

  • उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8): 2 जुलाई की दोनों पालियों और 3 जुलाई की पहली पाली में इस वर्ग की परीक्षा होगी।

  • प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5): 3 जुलाई की दूसरी पाली और 4 जुलाई की पहली पाली में प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

हाईटेक सुरक्षा: AI कैमरों और कमांड रूम से पैनी नजर

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार (सेवानिवृत्त डीजीपी, उ.प्र.) ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की तैयारियों की गहन समीक्षा पूरी हो चुकी है। इस बार नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों और संवेदनशील हिस्सों को एआई (Artificial Intelligence) सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इन कैमरों को सीधे जिला कंट्रोल रूम और आयोग के मुख्यालय में बने 'इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम' से जोड़ा गया है।

Ad

इसके साथ ही, शासन ने प्रत्येक जनपद में कानून व्यवस्था और निगरानी के लिए रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बतौर प्रेक्षक (Observer) तैनात किया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 (निषेधाज्ञा) लागू रहेगी।

सख्त चेतावनी: पेपर लीक या नकल की तो खैर नहीं!

अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे संदिग्धों के खिलाफ उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत जेल भेजने समेत बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Ad

अफवाहों से बचें, आयोग की अपील

आयोग के अध्यक्ष ने सभी अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने और एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या बहकावे में न आएं। किसी भी सूचना की पुष्टि के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.upessc.up.gov.in) या उनके आधिकारिक 'X' हैंडल (@upesscprayagraj) पर ही भरोसा करें। भदैनी मिरर की ओर से सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं!