UP : योगी सरकार ने 84 PCS अफसरों को इधर से उधर किया, वाराणसी-लखनऊ समेत कई जिलों के ADM बदले
यूपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 84 PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार की शाम प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल किया है। योगी सरकार ने एक साथ 84 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़ी सूची में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), नगर मजिस्ट्रेट (City Magistrate), अपर नगर आयुक्त और विभिन्न विकास प्राधिकरणों के सचिवों के नाम शामिल हैं।


वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण महानगरों के प्रशासनिक बेड़े में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
वाराणसी में बड़ा फेरबदल
धर्मनगरी वाराणसी के प्रशासनिक अमले में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। राजेश कुमार-6 को कानपुर नगर से हटाकर वाराणसी का नया अपर जिलाधिकारी (नगर) बनाया गया है। वहीं, वाराणसी के ADM (प्रशासन) रहे विपिन कुमार को इटावा का ADM (वि/रा) नियुक्त किया गया है। अलीगढ़ से आए पंकज कुमार अब वाराणसी के नए ADM (प्रशासन) होंगे। इसके अलावा, दुर्गेश मिश्रा को वाराणसी का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

महत्वपूर्ण तबादलों पर एक नजर (मुख्य सूची):
| अधिकारी का नाम | वर्तमान/पूर्व पद | नवीन तैनाती |
| आलोक कुमार वर्मा | ADM (नगर), वाराणसी | CRO, सुल्तानपुर |
| पंकज कुमार | ADM (प्रशासन), अलीगढ़ | ADM (प्रशासन), वाराणसी |
| राजेश कुमार-6 | ADM (नगर), कानपुर | ADM (नगर), वाराणसी |
| अतुल कुमार-I | ADM (वि/रा), गौतमबुद्धनगर | संयुक्त निदेशक, नागरिक उड्डयन |
| श्रद्धा शांडिलयायन | सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण | ADM (वि/रा), गौतमबुद्धनगर |
| विनीत कुमार सिंह | ADM (वि/रा), गोरखपुर | सचिव, प्रयागराज विकास प्राधिकरण |
| प्रदीप वर्मा | ADM (वि/रा), संभल | ADM (प्रशासन), लखनऊ |
| उपमा पाण्डेय | सचिव, झांसी विकास प्राधिकरण | ADM (प्रशासन), प्रयागराज |
| अंकुर श्रीवास्तव | ADM (वि/रा), ललितपुर | ADM (नगर), मुदाबाद |
इन शहरों के नगर मजिस्ट्रेट (City Magistrate) भी बदले
प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए कई जिलों के नगर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है:
-
सतीश चन्द्र त्रिपाठी लखनऊ से हटाकर गाजियाबाद के नगर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
-
अमित शुक्ला को बांदा से आगरा का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
-
युवराज सिंह सहारनपुर से मुरादाबाद के नए नगर मजिस्ट्रेट होंगे।
-
पारुल तरार को फर्रुखाबाद का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विकास प्राधिकरणों और नगर निगमों में तैनाती
शासन ने विकास प्राधिकरणों (DA) में भी नए सचिवों की नियुक्ति की है। अजीत कुमार सिंह प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव से मुजफ्फरनगर के ADM बने हैं, वहीं अर्पित गुप्ता को मेरठ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। अभिनव रंजन श्रीवास्तव को लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

इस व्यापक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक चुनौतियों और जिलों में व्यवस्था सुदृढ़ करने के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
