UP में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: परिवहन निगम में 2584 पदों पर भर्ती, अपने ही जिले में मिलेगी तैनाती
महिला परिचालक के पद पर सीधी संविदा नियुक्ति; इंटरमीडिएट मेरिट के आधार पर चयन, रोजगार मेले की तारीखें घोषित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहीं महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी परिवहन निगम ने 2584 संविदा महिला परिचालक (Female Conductor) के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। भर्ती इंटरमीडिएट मेरिट के आधार पर होगी और चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के डिपो में ही तैनाती मिलेगी।


परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों के चयन के लिए राज्य सरकार रोजगार मेला आयोजित करेगी। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पदों पर सीधी संविदा नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों के लिए ये योग्यता अनिवार्य
परिवहन मंत्री के अनुसार:

* अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12th) पास होना अनिवार्य
* CCC कंप्यूटर कोर्स (NIELIT) का प्रमाणपत्र जरूरी
* महिला अभ्यर्थी निम्न में से किसी एक संस्था की सदस्य हों:
* UPNRLM (उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन)
* UP Skill Development Mission
* NCC ‘B’ Certificate
* NSS
* भारत स्काउट & गाइड के राज्य पुरस्कार/राष्ट्रपति पुरस्कार धारक

इन विशेष प्रमाणपत्र धारक अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट मेरिट में 5% बोनस वेटेज दिया जाएगा।
गृह जिले में ही तैनाती
मंत्री ने बताया कि चयनित महिला परिचालकों को संविदा आधारित परिचालकों के समान पारिश्रमिक मिलेगा। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि महिलाओं को उनके अपने जिले के तहत आने वाले डिपो में ही नियुक्ति मिलेगी।
इन तारीखों पर आयोजित होंगे रोजगार मेले
परिवहन निगम चार चरणों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेला आयोजित करेगा।
25 मार्च 2026
* सहारनपुर
* झांसी
* कानपुर
* चित्रकूट धाम-बांदा
* प्रयागराज
28 मार्च 2026
* गाजियाबाद
* अलीगढ़
* बरेली
* अयोध्या
* वाराणसी
30 मार्च 2026
* मेरठ
* इटावा
* हरदोई
* देवीपाटन
* आज़मगढ़
01 अप्रैल 2026
* नोएडा
* आगरा
* मुरादाबाद
* लखनऊ
* गोरखपुर
इच्छुक महिलाएं अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय (Regional Manager Office) में जाकर आवेदन कर सकती हैं।
