Movie prime
PMC_Hospital

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून की तूफानी रफ्तार, लखनऊ-प्रयागराज समेत कई जिलों में पूरे हफ्ते भारी बारिश का Alert

UP Rain Alert: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। पूर्वांचल में इस दिन होगी अति भारी बारिश।

Ad

 
df
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ(भदैनी मिरर ब्यूरो): उत्तर प्रदेश में भीषण उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मॉनसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक यूपी के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश, गरज-चमक, वज्रपात (बिजली गिरना) और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा।

Ad
Ad

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में 10 और 11 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने का 'ऑरेंज/येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

अगले 7 दिनों का मौसम प्लान: कब और कहां बरसेंगे बदरा?

  • 7 जुलाई: पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

  • 8 और 9 जुलाई: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

  • 10 और 11 जुलाई: वीकेंड पर पूर्वी यूपी के जिलों में मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान रहेगा, जहां मूसलाधार बारिश का अलर्ट है।

पिछले 24 घंटों में कहां कितनी हुई बारिश?

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों (पूर्वी और पश्चिमी) में बादलों ने जमकर राहत बरसाई है:

Ad
क्षेत्र/जिला स्थान कितनी हुई बारिश (मिमी में)
मिर्जापुर चुनार 120 मिमी (पूर्वी यूपी में सर्वाधिक)
हमीरपुर राठ 120 मिमी (पश्चिमी यूपी में सर्वाधिक)
लखीमपुर खीरी मोहम्मदी 114 मिमी
औरैया - 68.8 मिमी
जालौन कालपी 60 मिमी
ललितपुर तालबेहट 59 मिमी
लखनऊ - 24 मिमी
प्रयागराज - 9.4 मिमी तक

इसके अलावा जौनपुर, आजमगढ़, संभल, बागपत, बरेली, झांसी, महोबा, मेरठ और इटावा में भी मध्यम से अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

 प्रयागराज में सावन जैसा नजारा, लुढ़का पारा

लंबे इंतजार के बाद प्रयागराज और आसपास के इलाकों में सोमवार को सावन जैसी झमाझम बारिश हुई। दिन में तेज धूप के बाद शाम को शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक रुक-रुक कर चलता रहा।

Ad

तापमान में गिरावट: इस बारिश से प्रयागराज के अधिकतम तापमान में सीधे 4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 34.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2.3 डिग्री गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव (Waterlogging) के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आम जनमानस से अपील की है कि खराब मौसम और खराब विजिबिलिटी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।