Movie prime
PMC_Hospital

UP Weather Update : सावन के पहले दिन प्रयागराज, सोनभद्र समेत यूपी के 35 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, IMD ने जारी किया अलर्ट

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 35 जिलों में 11 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। खासकर प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। लोगों को सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है।

Ad

किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा?

मौसम विभाग ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, झांसी, मुरादाबाद, अमरोहा, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, सोनभद्र, कानपुर नगर व देहात, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, हमीरपुर और ललितपुर जैसे जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। इन इलाकों में तेज गरज और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

5 दिनों तक रहें सतर्क

IMD के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वह सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले में बिजली से बचें और खराब मौसम के दौरान बाहर निकलने से बचें।

life line hospital new

क्या करें, क्या न करें:

  • बारिश और बिजली के समय पेड़ों के नीचे खड़े न हों

  • मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रयोग सावधानी से करें

  • बच्चों और बुजुर्गों को घर में ही रखें

  • मौसम विभाग के अलर्ट्स पर ध्यान दें