Movie prime
PMC_Hospital

UP Weather: यूपी में मानसून के बाद भी उमस का टॉर्चर, जानें अगले 6 दिनों का मौसम पूर्वानुमान और बारिश का अलर्ट

UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी का टॉर्चर, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम और कब होगी बारिश

Ad

 
weather
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ (भदैनी मिरर डेस्क): उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद भी लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश तो हुई, लेकिन उसने तापमान गिराने के बजाय हवा में नमी (आर्द्रता) बढ़ा दी है, जिससे पसीने वाली गर्मी ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते तक गर्मी का यह सिलसिला जारी रहने वाला है और फिलहाल भारी राहत की उम्मीद कम है।

Ad
Ad

सीमित दायरे में सिमटी मानसून की बारिश

यूपी में मानसून के आगमन के बाद गुरुवार और शुक्रवार की भोर में कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ पानी तो बरसा, लेकिन इसका दायरा बेहद सीमित रहा। बारिश थमते ही तेज धूप और हवा में मौजूद नमी ने उमस को चरम पर पहुंचा दिया। राजधानी लखनऊ के कुछ इलाकों में शुक्रवार तड़के हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन दिन चढ़ते ही लोग उमस से तरबतर होने लगे।

Ad

लखनऊ और प्रयागराज का तापमान

  • लखनऊ: शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक यानी 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 71% दर्ज किया गया, जिसने कूलर और पंखों को भी बेअसर कर दिया।

  • प्रयागराज: प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शुमार प्रयागराज में शुक्रवार को बादलों ने निराश किया। सिविल लाइंस और कटरा जैसे कुछ इलाकों में महज 10-15 मिनट की सांकेतिक बारिश हुई। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय यहाँ उमस का ग्राफ 86% तक पहुंच गया था, जो शाम को घटकर 63% हुआ।

अगले 6 दिन: 'बादल बरसेंगे कम और गरजेंगे ज्यादा'

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 जुलाई से अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा।

  • 4 से 6 जुलाई: आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे उमस और बढ़ेगी। 5 और 6 जुलाई को बारिश की संभावना काफी कम है।

  • 7 से 9 जुलाई: इन तीन दिनों में मौसम में थोड़ा सुधार दिख सकता है। आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में सामान्य रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।