Movie prime
PMC_Hospital

UP State Badminton Tournament: गाजियाबाद में बनारस के खिलाड़ियों का दबदबा, आरएन सरकार ने जीता ट्रिपल क्राउन

योनेक्स सनराइज उप्र० स्टेट मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन में चमके काशी के लाल; 4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

Ad

 
fdv
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी / भदैनी मिरर: गाजियाबाद में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित प्रतिष्ठित 'योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता' में वाराणसी के मास्टर्स बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए बनारस के खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक (4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य) अपने नाम किए।

Ad

आरएन सरकार (बाला) का 'ट्रिपल क्राउन' का कारनामा

प्रतियोगिता में वाराणसी के वरिष्ठ खिलाड़ी आरएन सरकार (बाला) का प्रदर्शन आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। उन्होंने 65+ आयु वर्ग के पुरुष एकल (Single), पुरुष युगल (Double) और मिश्रित युगल (Mixed Double) तीनों श्रेणियों में परचम लहराते हुए तीन स्वर्ण पदक (तिहरा खिताब) अपने नाम किए।

Ad

महिला वर्ग में नीलम सिंह ने लहराया परचम

महिला वर्ग (50+ आयु) में वाराणसी की नीलम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं, महिला युगल (50+ आयु) में नीलम सिंह (वाराणसी) और कल्पना सिंह (लखनऊ) की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

Ad

अन्य आयु वर्गों के परिणाम:

  • पुरुष एकल (55+ आयु वर्ग): वाराणसी के डॉ. राजीव कुमार सिंह ने अपने वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

  • पुरुष एकल (60+ आयु वर्ग): वाराणसी के वीरेंद्र कुमार सिंह को बरेली के मृदुल बत्रा ने 10-21, 10-21 से हराकर कांस्य पदक तक सीमित किया।

  • पुरुष एकल (60+ आयु वर्ग फाइनल): वाराणसी के सुरेंद्र कुमार मिश्र फाइनल मुकाबले में बरेली के मृदुल बत्रा से 17-21, 17-21 से कड़े संघर्ष के बाद हार गए और रजत पदक अर्जित किया।

  • पुरुष युगल (60+ आयु वर्ग): वाराणसी के ए.के. मिश्रा और त्यागी (गाजियाबाद) की जोड़ी फाइनल में उपविजेता रहकर रजत पदक प्राप्त करने में सफल रही।

जिला बैडमिंटन संघ ने दी बधाई

गाजियाबाद में बनारस का परचम लहराने वाले सभी विजेता मास्टर्स खिलाड़ियों को जिला बैडमिंटन संघ बनारस के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।