Movie prime
Ad

UP : संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर 1 लाख का इनामिया फैसल पुलिस एनकाउंटर में ढेर

बदमाशों की गोली से एसओजी का सिपाही दीपक निर्वाण घायल 

Ad

 
ancountar
WhatsApp Group Join Now

Ad

डकैती, लूट, हत्या, रंगदारी जैसे कई संगीन मामलों में शामिल रहा

भोगीमजरा के जंगल में हुआ पुलिस से आमना-सामना, 2 बाइक, 2 पिस्टल, कारतूस और खोखे बरामद 

शामली। यूपी के शामली जिले में संजीव जीवा गैंग के शार्प शूटर फैसल को एसओजी और पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की गोली का शिकार बना बदमाश फैसल संजीव जीवा गैंग का सक्रिय शूटर था। वह लंबे समय से फरार रहा और पुलिस प्रशासन ने उस पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। यह मुठभेड़ शामली में झिंझाना क्षेत्र के वेदखेड़ी मार्ग पर भोगीमजरा के जंगल में गुरूवार की देर रात हुई। 

Ad
Ad
Ad

जानकारी के अनुसार रात आठ बजे कुछ बदमाश वेदखेड़ी मार्ग पर लूटपाट कर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने वेदखेड़ी निवासी जीतराम से नगदी, मोबाइल व बाइक लूट ली। लूट की सूचना पर झिंझाना थाना पुलिस व एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शूटर फैसल निवासी खालापार मुजफ्फरनगर का निवासी था। उसके खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

Ad

हालांकि मुठभेड़ के दौरान एसओजी का सिपाही दीपक निर्वाण गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान मृत बदमाश का एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला। पुलिस ने मौके से दो बाइक, दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से भागे बदमाश की पहचान हो गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुठभेड़ की सूचना पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल जाकर हालचाल लिया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृत बदमाश संजीव जीवा गैंग का शूटर था। वह डकैती, लूट, हत्या, रंगदारी जैसे संगीन मामलों में शामिल रहा। 

Ad
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB