Movie prime
Ad

UP News: 'साइनाइड बम से उड़ा देंगे पासपोर्ट दफ्तर', पीलीभीत और बदायूं समेत 8 जिलों में धमकी भरे मेल से हड़कंप

बरेली मंडलीय कार्यालय को मिला खौफनाक ईमेल; सुरक्षा एजेंसियों ने खाली कराए दफ्तर, एटीएस और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा

Ad

 
paasport
WhatsApp Group Join Now

Ad

बरेली/पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में स्थित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (POPSK) को बम से उड़ाने की सनसनीखेज धमकी मिली है। बरेली स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर रविवार रात एक अज्ञात व्यक्ति ने मेल भेजकर दहशत फैला दी। सोमवार सुबह जैसे ही कार्यालय खुला और अधिकारियों ने मेल पढ़ा, पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

Ad
Ad

दोपहर 1:15 बजे धमाके की थी चेतावनी

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को मिले ईमेल में दावा किया गया था कि बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद और नगीना (बिजनौर) के पासपोर्ट केंद्रों पर साइनाइड से भरे 14 IED बम लगाए गए हैं। धमकी देने वाले ने सोमवार दोपहर 01:15 बजे धमाका करने की चेतावनी दी थी। साथ ही मेल में मैथ्यू वैनडाइक और जाफर सादिक नामक व्यक्तियों को रिहा करने की मांग भी की गई थी।

Ad

सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा, सायरन बजाकर खाली कराए दफ्तर

धमकी की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस (ATS), बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड एक्टिव हो गए।

  • पीलीभीत: यहाँ पासपोर्ट सेवा केंद्र की बिजली तुरंत काट दी गई और सायरन बजाकर कर्मचारियों व आवेदकों को परिसर से बाहर निकाला गया।

  • बरेली: प्रियदर्शिनी नगर स्थित कार्यालय और पीलीभीत बाईपास केंद्र पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

  • बदायूं और शाहजहांपुर: यहाँ भी एहतियाती कदम उठाते हुए सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया।

जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी जिले में कोई संदिग्ध वस्तु या बम बरामद नहीं हुआ। दोपहर 01:15 बजे की समय सीमा बीतने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर गहनता से जांच कराई गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। फिलहाल, सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए कामकाज रोकने के बाद दोबारा शुरू करा दिया गया है।

Ad

गौरतलब है कि इससे पहले भी 27 मार्च को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल आया था। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

Ad