Movie prime
PMC_Hospital

UP News: यूपी में महानवमी पर बड़ा ऐलान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 अक्टूबर को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने वर्ष 2026 की अवकाश सूची में संशोधन किया है; अब 19 अक्टूबर (सोमवार) को महानवमी पर पूरे प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी

Ad

 
fg
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा देते हुए महानवमी के पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस वर्ष 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को महानवमी के मौके पर पूरे उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Ad

छुट्टी सूची में किया गया संशोधन

शासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि वर्ष 2026 के लिए पहले से घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है। इसके तहत अब 19 अक्टूबर को महानवमी का पर्व मनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत लागू किया गया है।


कार्यालयों और संस्थानों में रहेगा अवकाश

इस सरकारी आदेश के बाद, 19 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और संबंधित विभाग बंद रहेंगे। शासन ने आदेश की प्रतियां सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि पहले से जारी अवकाश सूची के अन्य प्रावधान पहले की तरह यथावत रहेंगे।
मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेशभर के लोगों में हर्ष का माहौल है, जिससे वे बिना किसी बाधा के धूमधाम के साथ महानवमी का पर्व मना सकेंगे।